ट्विटर पर मेरे नाम से कोई भेज रहा है संदेश : जयललिता
जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा, "यह बात मेरे संज्ञान में लाई गई है कि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर डॉट काम' पर मेरे नाम से संदेश जारी किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं ट्विटर का प्रयोग नहीं करती हूं। कोई मेरे नाम से संदेश जारी कर रहा है।"
जयललिता ने कहा कि वह साइबर अपराध विभाग में इसकी शिकायत करेंगी।
उन्होंने अपने मित्रों, प्रशंसकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को आगाह किया कि वे इन संदेशों से गुमराह न हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications