संसद भवन के समक्ष आत्मदाह की कोशिश
पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान के. मोहानन के रूप में हुई। यह घटना संसद भवन के द्वार नम्बर चार के बाहर शाम छह बजे के बाद हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "उसने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने के बाद आग लगा ली। सूचना मिलने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।"
अधिकारी के मुताबिक, "पीड़ित के पास से मलयालम भाषा में लिखित एक सूसाइड नोट मिला है। हम मामले की जांच करने के साथ ही पत्र का अनुवाद करा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications