सोनिया शुक्रवार से शुरू करेंगी रायबरेली दौरा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार सुबह लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगी।
उन्होंने बताया कि दौरे के पहले दिन सोनिया लालगंज कस्बे में एक सामुदायिक केंद्र और डलमऊ में एक अतिथिगृह का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल परिसर की नींव रखेंगी। दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मिल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को वह दो दिवसीय दौरा समाप्त कर लखनऊ हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications