मध्य प्रदेश में 100 नर्स गिरफ्तार

चिकित्सा शिक्षा निदेशक वी.के. सोनी ने आईएएनएस को बताया, "कितनी संख्या में नर्स को गिरफ्तार किया गया है, इसकी पक्की संख्या अभी हमें मिलनी है लेकिन जहां तक जानकारी है कम से कम 100 नर्स को गिरफ्तार किया गया है।"

हड़ताल पर जाने वालीं नर्सो ने चेतावनी दी है कि यदि उनके वेतन में इजाफा और अन्य लाभों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे शुक्रवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगी।

ज्ञात हो कि राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में करीब 3500 नर्से काम करती हैं। इनमें से दो कॉलेज भोपाल में और इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर प्रत्येक में एक एक कॉलेज हैं। अपनी मांगों को लेकर नर्स गत बुधवार से हड़ताल पर हैं।

नर्सो की मांगों में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष करना और प्रशिक्षु नर्सो का वजीफा बढ़ाना शामिल है।

नर्सो की हड़ताल के मद्देनजर मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखने के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार रात से एस्मा लगा दिया था।

नर्सो की गिरफ्तारी के अलावा ग्वालियर में सात और जबलपुर में तीन नर्सो को निलंबित किया गया है। निलंबित नर्सो में मध्य प्रदेश नर्स संघ की अध्यक्ष रेखा परमार भी शामिल हैं।

ग्वालियर स्थित गजारा राजा मेडिकल कॉलेज के संकायाध्यक्ष डॉक्टर कमल भदौरिया ने कहा, "हमने अपने मेडिकल कॉलेज से सात नर्सो को निलंबित किया है और अन्य नर्सो पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+