2जी घोटाले में कई और लोग शामिल : राजा का वकील

पटियाला हाउस अदालत परिसर स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश ओ.पी. सैनी के समक्ष राजा और उनके सहयोगी- पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा एवं उनके निजी सचिव आर.के. चंदोलिया को गुरुवार को पेश किया गया।

राजा और चंदोलिया की ओर से मौजूद वकील रमेश गुप्ता ने अदालत से कहा कि इस घोटाले में केवल ये ही नहीं शामिल हैं।

सीबीआई ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के वरिष्ठ नेता राजा और उनके दो सहयोगियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर स्पेक्ट्रम आवंटन में अपने पद का दुरुपयोग करने तथा आय के ज्ञात एवं वैध स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

राजा पर पद का दुरुपयोग कर बाजार दर से कम मूल्य पर स्पेक्ट्रम आवंटित करने का आरोप है।

सीबीआई ने कहा कि इस घोटाले से सरकार को कुल 22,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि राजा को पिछले वर्ष 14 नवम्बर को तब इस्तीफा देना पड़ा था, जब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इस घोटाले में उनके शामिल होने का संकेत दिया था और कहा था कि इस कारण राजकोष को 58.000 करोड़ (12.8 अरब डॉलर) तथा 1.76 लाख करोड़ रुपये (40 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में नौ दूरसंचार कम्पनियों को स्पेक्ट्रम जारी किया गया था तथा दूसरी पीढ़ी मोबाइल फोन सेवा के लिए 1,658 करोड़ रुपये (3.05 करोड़ डॉलर से कम) मूल्य पर लाइसेंस जारी किए गए थे। इस दौरान कम से कम 122 सर्कल के लिए लाइसेंस जारी किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+