पंचायत चुनाव पर दो गुटों में संघर्ष, 6 मरे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया, "शमशाबाद इलाके के दो पक्षों में पंचायत चुनावों से अदावत चल रही थी। दोनों समूह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बंदूकों और तेज हथियारों के साथ एक दूसरे से भिड़ गए। इस संघर्ष में छह लोग मारे गए।"
अधिकारी ने हालांकि कहा कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि उनकी प्राथमिकता अभी घायलों का इलाज कराना है।
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष का नेतृत्व चांद मियां और दूसरे पक्ष का नेतृत्व कल्लू मियां ने किया। इनमें हाल ही में सम्पन्न पंचायत चुनावों के बाद सरपंच के पद को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया।
उल्लेखनीय है कि घायल 11 लोगों में तीन की हालत नाजुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications