बच्ची की हत्या करके लाश मां-बाप के पास भेजी
पुलिस के मुताबिक सम्पत्ति विवाद के कारण बच्ची के रिश्तेदारों ने ही उसकी हत्या की है।
बच्ची के पिता शकीर का उसके भाई जुबेर, बहन सायरा और बहनोई हनीफ से सम्पत्ति विवाद चल रहा था।
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक पुलिस ने कहा कि शकीर का पिता नूर अहमद बख्तावर नाम की इस बच्ची को उसकी मां खालिदा से छीनकर अपने घर ले गया था। वहां उसने बच्ची को गोली मार दी और बच्ची की लाश उसके माता-पिता के पास भेज दी।
शकीर ने अपने पिता और भाई पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications