कोलकाता में इमारत ढही, 5 घायल
पुलिस ने बताया कि इंडियन एक्सचेंज प्लेस इलाके में एक इमारत ढह गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन दल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया और राहतकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इंडियन एक्सचेंज प्लेस इलाके में एक पुरानी इमारत के ध्वस्त होने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications