जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल

राज्य के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और सभी बड़े अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है। 1675 बिस्तरों वाले पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को मरीजों की संख्या घटकर 1,290 तक पहुंच गई थी जबकि मंगलवार को यह संख्या 1,402 थी।

पीएमसीएच प्रशासन का दावा है कि बुधवार को ओपीडी में 892 मरीज आए जबकि मंगलवार को यह संख्या 1,166 थी। इसी तरह सोमवार को ओपीडी में 1,166 मरीज इलाज कराने पहुंचे।

आमतौर पर इस अस्पताल की ओपीडी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 2,000 मरीज इलाज करवाने आते हैं।

पीएमसीएच के अधीक्षक डा़ आऱ क़े सिंह का कहना है कि हड़ताल के कारण परेशानी तो हो रही है परंतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत सरकार से 50 चिकित्सकों की मांग की गई थी जिनमें से 16 चिकित्सक पहुंच गए हैं। शेष 40 चिकित्सक गुरुवार शाम तक आ जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+