वोहरा ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति की फाइल लौटाई
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली समिति ने सूचना आयुक्त के पद के लिए सूफी की अनुशंसा की थी और औपचारिक नियुक्ति के लिए फाइल राज्यपाल के पास भेजी थी।
एक अधिकारी के मुताबिक सूफी की नियुक्ति के लिए सीवीसी से मंजूरी प्राप्त किए जाने के कागजात नहीं होने के कारण राज्यपाल ने यह फाइल सरकार को वापस लौटा दी है।
उन्होंने कहा, "यह मंजूरी अनिवार्य है।"
सूत्रों का कहना है कि अब राज्य सरकार यह फाइल दोबारा राज्यपाल के पास भेजने से पहले सीवीसी की मंजूरी लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications