शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.11 अंक बढ़कर 18,113.73 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.55 अंक गिरकर 5,430.45 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में तेल एवं गैस, पूंजीगत वस्तुएं और बिजली क्षेत्र सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। वहीं टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, ऑटोमोबाइल्स और रियल्टी क्षेत्र के सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications