ब्राजील भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 869 हुई

रियो डी जनेरियो, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 869 तक पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक के आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नोवा फ्रीबर्गो में 418, तेरेसोपोलिस में 354, पेट्रोपोलिस में 71, सुमिदोउरो में 21 लोगों की मौतें हुईं हैं। इसके अलावा सेन जोसे डो रियो प्रेटो में चार, बोम जार्डिम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 423 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 8,777 लोग अपने घर गवां चुके हैं और 20,790 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+