सरकार विरोधी प्रदर्शन बंद होने पर ही बातचीत संभव : सुलेमान
काहिरा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। म्रिस के नवनियुक्त उप राष्ट्रपति उमर सुलेमान ने बुधवार को कहा कि वह विपक्ष के साथ तब तक बातचीत नहीं करेंगे जब तक लोग प्रदर्शन बंद कर अपने घरों को नहीं लौटेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुलेमान ने कहा, "राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने विपक्ष के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है लेकिन यह तब तक संभव नहीं हो सकेगा जब तक प्रदर्शन बंद नहीं होता। बातचीत के लिए उपयुक्त स्थितियां तभी बनेंगी जब मिस्र के हालात सामान्य होंगे।"
सुलेमान का यह बयान उस समय आया है जब तहरीर स्क्ेवयर में जुटे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और मुबारक समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications