250 गुना ज्यादा बड़ा है वास्तविक ब्रह्मांड!
लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय व इम्पीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड की वक्रता (गोलाई) को मापने को केंद्र में रखकर कहा है कि यदि यह चपटा या खुला हुआ है तो इसका आकार अनंत होना चाहिए लेकिन यदि यह एक गोले की तरह बंद है तो इसका आकार सीमित है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक शोधकर्ता मिहरान वर्दनयन और उनके दल ने एक नई जटिल विधि से सभी पूर्व शोधों का विश्लेषण किया है। उन्होंने इसे बेयीसियन विधि नाम दिया है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक सबसे ज्यादा सम्भावना कसाव युक्त वक्रीय आकार की है, जिसका मतलब है कि ब्रह्मांड चपटा है और यह दृश्य ब्रह्मांड से 250 गुना बड़ा है।
वैज्ञानिकों ने दृश्य ब्रह्मांड के आकार का पता लगाने के लिए हबल अंतरिक्ष टेलिस्कोप से आंकड़े इकट्ठे किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications