पुलिसकर्मी ने कैदी की जान ली, खुद को गोली मारी

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 3 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की एक जेल में एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार तड़के एक कैदी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

कांधार उप-जेल की पुलिस अधिकारी गीता चौहान ने आईएएनएस को बताया 47 वर्षीय सिपाही पी.एम. मारवड़े ने अपनी .303 राइफल से संदीप घोरबंध पर गोली चलाई थी।

इसके बाद मारवड़े ने खुद पर भी उसी राइफल से गोली चलाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने आधिकारिक रजिस्टर में लिखा था कि आरोपी व एक पुलिसकर्मी सहित दो अन्य लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

मारवड़े के घर में उसकी पत्नी व दो बेटियां हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+