पीजीआईएमईआर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे नेपाली राष्ट्रपति

यादव के लिए अपने पूर्व संस्थान के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना दुर्लभ अवसर है। वर्ष 1985 में उन्होंने पीजीआईएमईआर से 'इंटरनल मेडिसिन' में स्नातकोत्तर किया था।

गौरतलब है कि 62 वर्षीय यादव ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उन्होंने जुलाई 2008 में पहली बार नेपाल के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था। यादव के बड़े बेटे और उनकी बहू ने भी रेडियो डायग्नोसिस में पीजीआईएमईआर से स्नातक डिग्री हासिल की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं।

इसबीच, पीजीआईएमईआर के ऑपरेशन थियटर के तकनीकी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीजीआईएमईआर में रोजाना तकरीबन 300 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं और हड़ताल की वजह से सर्जरी का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

'ऑपरेशन थियटर टेक्नीकल स्टॉफ एसोसिएशन' के सचिव मनोज कुमार ने बताया, "ऑपरेशन थियटर के कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का मामला पिछले महीने से लंबित पड़ा हुआ है। इसलिए हमने सामूहिक रूप से तीन दिवसीय छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। हालांकि आपातकालीन सेवा के लिए 10 कर्मचारी मौजूद रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+