सीबीआई ने राजा को न्यायालय में पेश किया
सीबीआई की पटियाला हाउस अदालत में राजा, उनके सहयोगी पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और पूर्व निजी सचिव आर. के. चंदोलिया को न्यायाधीश ओ. पी. सैनी के समक्ष पेश किया गया। सीबीआई ने राजा और उनके सहयोगियों की पांच दिन की हिरासत की मांग की है।
इस घोटाले में हुए सीमा पार सौदों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय सहित विभिन्न एजेंसियां विस्तृत पूछताछ के लिए अदालत से राजा और उनके सहयोगियों की हिरासत की मांग कर सकती हैं।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम अगले 60 दिनों में तीनों आरोपियों के खिलाफ औपचारिक आरोप पत्र भी दायर करेंगे। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।"
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया से देश को 58,000 करोड़ से 1.76 लाख करोड़ रुपये तक के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किए जाने और राजा पर अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद 14 नवम्बर को राजा ने पद से इस्तीफा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications