जम्मू एवं कश्मीर में तापमान में वृद्धि
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में एक हफ्ते से जारी जबर्दस्त सर्दी के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई लेकिन मौसम विज्ञानियों ने घाटी में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "समूची कश्मीर घाटी में अगले 48 घंटों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।"
अधिकारी ने बताया, "ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि जम्मू में यह 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।"उन्होंने बताया, "दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"
अधिकारी ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कारगिल में यह शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"












Click it and Unblock the Notifications