उप्र में हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार
जिले के छिबरामऊ इलाके में पुलिस और विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने संयुक्त अभियान के दौरान बुधवार देर रात चार तस्करों को 26 तमंचों और तकरीबन 30 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
छिबरामऊ थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि तस्कर तमंचों को लेकर हरदोई अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने जा रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर जब उनके वाहन (बुलेरो कार) को रोका गया तो, वे गोलीबारी कर भागने लगे। बाद में घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर उन्नाव के रहने वाले हैं और पिछले चार साल से इस धंधे में हैं। सिंह ने बताया कि उनसे प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा मध्य प्रदेश और दिल्ली के अपराधी गिरोहों को हथियारों की आपूर्ति करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications