कार नहीं मॉडर्न किचेन से जीतें गर्लफ्रेंड का दिल

टोरंटो। अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतना है तो उसे नई कार में लांग ड्राइव पर ले जाने का नुस्खा पुराना हो गया है। नया फॉर्मूला ये है कि बाजार से खरीदें मॉडर्न किचेन गैजेट और अपने किचेन को अत्याधुनिक किचेन गैजेट से सजाएं और अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर डिनर के लिए आमंत्रित करें। यही है वो असली नुस्खा जो मॉडर्न लड़कियों के दिल पर आजकल सीधे काम करता है।

द रअसल एक हालिया अध्ययन के मुताबिक महिलाएं महंगी कारों से ज्यादा मॉडर्न किचेन पसंद करती हैं। साथ ही अपने किचेन को बेहतर ढंग से सजाने वाले अविवाहित पुरुष उनकी पहली पसमद होते हैं। कम्पनी थर्मेडॉर के एक अध्ययन में 83 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह अत्याधुनिक और उम्दा रसोई घर रखने वाले अविवाहित पुरुष पर फिदा होंगी, जबकि केवल 17 फीसदी महिलाओं ने महंगी कारों को प्राथमिकता दी।

अध्ययन के मुताबिक, 61 फीसदी महिलाओं ने माना कि वह किचेन देखकर तय करेंगी कि किसी के साथ सम्बंधों को आगे बढ़ाना है या नहीं, जबकि 38 फीसदी महिलाओं ने रोमांटिक शयन कक्ष और एक फीसदी महिलाओं ने उम्दा गैरेज को तरजीह दी। हालांकि अध्ययन में कहा गया है कि सिर्फ एक उम्दा रसोईघर रखने से ही काम नहीं चलेगा, आपको बेहतर खाना बनाना भी आना चाहिए।

46 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह ऐसे पुरुषों से बेहद इंप्रेस होंगी, जो उनके लिए लजीज खाना बना सकते हों। 44 फीसदी महिलाओं ने बेहतर स्वास्थ्य को तरजीह दी। एक फीसदी महिलाओं ने बेहतर कार चलाने का प्रमुखता दी। थर्मेडॉर घरेलू सामान बनाने वाले कारोबारी समूह बॉश एंड सीमेंस होम अप्लायंस समूह की एक इकाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+