मिस्र की सेना ने प्रदर्शन ख़त्म करने को कहा

मिस्र की सेना ने प्रदर्शन ख़त्म करने को कहा

मिस्र की सेना ने प्रदर्शनकारियों ने घर लौटने और आम जनजीवन बहाल करने को कहा है.

मिस्र के सरकारी टीवी चैनल पर सेना का ये बयान अलेगज़ेंडरिया में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक़ के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झपड़ों के बाद आया है.

इससे पहले मिस्र की सेना कहती रही है कि वो प्रदर्शनकारियों को नहीं रोकेगी.

इसीबीच मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार देश के संसद को 'संस्पेंड' कर दिया गया है. एजेंसी के अनुसार पिछले साल हुए चुनावों के नतीजों में संशोधन तक संसद 'संस्पेंड'रहेगी.

राष्ट्रपति मुबारक़ के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने मिस्र की संसद को भंग करने की मांग की थी.कुछ प्रदर्शनकारियों के अनुसार वर्तमान संसद वैध तरीके से नहीं चुनी गई है.

मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने ये ख़बर भी दी है कि संसद के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति मुबारक़ द्वारा प्रस्तावित संवैधानिक सुधारों को ढाई महीने के भीतर पूरा करने की बात कही है.

मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में तुरंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परिवर्तन की मांग की थी.

लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक़ से तुरंत इस्तीफ़ा देने को नहीं कहा था.

ओबामा का ये बयान मुबारक़ की उस घोषणा के बाद आया था जिसमें उन्होंने इस वर्ष सितंबर के चुनावों में हिस्सा ना लेने की बात की थी.

मुबारक़ के विरोध मोहम्मद अल बारादेई ने उनकी इस घोषणा को ख़ारिज कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने भी कहा था कि अपना विरोध जारी रखेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+