देहरादून में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
देहरादून। उत्तराखण्ड में देहरादून जिले के झबरावाला गांव में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। पुलिस ने मामले में मृतका के ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाल डोईवाला आनंद सिंह कठैत ने बताया कि झबरावाला गांव नीवासी नीलम की किसी बात को लेकर अपने परिवारजनों से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि नीलम के पिता ने उसके पति, सास, ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नीलम के पति दीपक राणा, सास अनीता सिंह और ससुर सुल्तान सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications