पैसा और शक्ति से अर्जित खुशी क्षणिक : सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि पैसा और शक्ति के बल पर अर्जित खुशी क्षणिक होती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की भावना को आत्मसात करने की जरूरत है।
स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणवीर सिंह की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने के एक समारोह में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ को परे रखकर लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य किए जाने की जरूरत है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को याद रखना चाहिए कि अगर ऐसी शख्सियत सिर्फ अपनी सुविधाओं का ख्याल रखते तो शायद स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं कूदते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications