मिस्र में समस्या के हल के लिए मून की अपील
अबू धाबी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मिस्र के सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे परिवर्तन के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों की चिंताओं के समाधान के लिए 'साहसिक कदम' उठाएं।
समाचार एजेंसी डबल्यूएएम के मुताबिक मून ने सोमवार को अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ सम्मेलन से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं मिस्र सहित सभी देशों के नेताओं से लगातार कहता आया हूं कि वे सावधानी और ईमानदारीपूर्वक जनता की आवाज सुनें।"
उन्होंने कहा, "सरकारों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। एक मर्यादित जीवन के लिए आवश्यक है कि वे सबसे पहले लोगों को रोजगार और अच्छे अवसर उपलब्ध कराएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications