जोधपुर में स्थापित होगा खुफिया ब्यूरो का प्रशिक्षण केंद्र
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जोधपुर में खुफिया ब्यूरो (आई.बी.) का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में इसे स्वीकृति प्रदान की है।
आंतरिक सुरक्षा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गह¶ोत ने यह जानकारी दी।
गह¶ोत ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना पर 27.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications