राजस्थान को इंडिया रिजर्व बटालियन दे केंद्र : गहलोत
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और पाकिस्तान से सटी लगभग 1040 कि.मी. लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के मद्देनजर केंद्र सरकार से राजस्थान के प्रत्येक जिले के लिए तत्काल दो इंडिया रिजर्व बटालियन आवंटित करने की मांग की।
उन्होंने इसके साथ ही सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के अंतर्गत अधिक केंद्रीय सहायता एवं संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग भी की।
गहलोत मंगलवार को यहां के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में यह मांग की। सम्मेलन में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम भी मौजूद थे।
गहलोत ने सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में राजस्थान के चार अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाले जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में बॉर्डर विंग होम गार्ड की चार बटा¶ियन ही कार्यरत हैं। लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ ही भौगोलिक दृष्टि से राज्य के जिलों का आकार बहुत बड़ा है। इस परिस्थिति में केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्रा¶य को इन प्रस्तावों पर गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications