मनरेगा सम्मे¶न-2011 बुधवार से

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के बुधवार को पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय मनरेगा सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

ज्ञात हो कि पांच वर्ष पहले 2 फरवरी, 2006 को यह योजना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शुरू की गई थी, जिसके तहत देशभर में श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कम से कम 100 दिन के रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना देश के सभी 625 जिलों में लागू है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण विकास में राज्य सरकारों की उपलब्धियों को रेखांकित करना है। सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श से राज्य सरकारों, मीडिया से जुड़े ¶ोगों और ग्रामीण परिवारों के सदस्यों के बीच सूचना के आदान-प्रदान को सुगम बनाना है।

इसके अलावा यह सम्मेलन देशभर में मनरेगा के कार्यान्वयन में श्रेष्ठ व्यवहारों को सीखने और उनका प्रचार-प्रसार करने का अवसर उपलब्ध कराएगा। सम्मे¶न में देशभर के करीब 1,200 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+