मतदाता पहचान पत्र माइनर से बरामद
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के सेमरा हर्दो पट्टी की तरफ जा रही मीर माइनर की सफाई कर रहे मजदूरों को करीब 500 की संख्या में निवार्चन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र फेके मिले। इसको देखकर मजदूर हैरत में पड़ गए। मजदूरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि ये मतदाता पहचान पत्र दुदही विकास खंड के बास गांव के लोगों के हैं। ये ये मतदाता पहचान पत्र 2001-02 में जारी किए गए थे।
उप जिला अधिकारी एस.के. भट्ट ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications