गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार, 3 राज्य मंत्रियों के विभाग बदले (लीड-2)
तीन राज्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है।
राजभवन परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल डॉक्टर कमला ने लीलाधर वाघेला (देवधर), ईश्वर भाई पटेल (अंकलेश्वर), रंजीत गिलटवाला (सूरत) जीतू सुखाडिया (वडोदरा),जयद्रथ सिंह परमार (हलोल) और मोहन कुंदेरिया (टनकारा) को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
पटेल और परमार पहले से ही संसदीय सचिव हैं। पिछले छह महीनों में मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है। मुख्यमंत्री ने एक हफ्ता पहले ही पार्टी के आठ सदस्यों को राज्य सार्वजनिक क्षेत्र बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
मंत्रिमंडल के विस्तार में लीलाधर वघेला को श्रम एवं रोजगार, मोहन कुंदेरिया को ग्रामीण विकास, जयद्रतसिंह परमार को सड़क एवं भवन, जितेंद्र सुखादिया को पर्यटन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित अप्रवासी गुजराती, ईश्वरभाई पटेल को सहयोग, खेल, युवा एवं सांस्कृति मामले और रणजीत गिलटवाला को कुटीर उद्योग एवं योजना मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
जिन राज्य मंत्रियों का मंत्रालय बदला है उनमें सौरभ पटेल, जशवंत भभोर और प्रभात अहीर शामिल हैं। सौरभ पटेल को कुटीर उद्योग, नमक उद्योग, छपाई और सामग्री विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि भभोर को पंचायत और ग्रामीण आवास मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है और अहीर को सहयोग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications