पाकिस्तान पर 9,473 अरब रुपये का ऋण

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ऋण नीति से संबंधित बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान पर 30 जून, 2010 तक 8,894 अरब रुपये का ऋण था, जो पिछले कारोबारी साल की तुलना में 16.6 फीसदी अधिक था।

सरकार ने वित्तीय जरूरतों के लिए घरेलू स्रोतों से 798 अरब रुपये और बाहरी स्रोतों से 189 अरब रुपये ऋण लिए।

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी 271 अरब रुपये लिए। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने के कारण बाहरी स्रोतों से लिए ऋण पर उसे 200 अरब रुपये का नुकसान हुआ।

बयान में कहा गया कि वित्त वर्ष 2011 की पहली तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 9,473 अरब रुपये का हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+