भारत की यात्रा पर दोबारा आएंगी मिशेल

वाशिंगटन। भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा इतनी उत्साहित हैं कि वह दोबारा भारत की यात्रा करने का 'फैसला' कर चुकी हैं। इस बार वह अपनी बेटियों मालिया और साशा के साथ आएंगी। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मिशेल की यात्रा के बारे में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन को बता भी चुके हैं।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह मेनन ने ह्वाइट हाउस में अपने अमेरिकी समकक्ष टॉम डॉनीलोन के साथ बैठक की थी। इस मौके पर ओबामा ने मिशेल की यात्रा के बारे में मेनन से बात की।ओबामा ने मेनन से कहा कि उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान बहुत लुफ्त उठाए। राष्ट्रपति ने अपनी भावना से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अवगत कराने के लिए कहा।

ओबामा ने कहा कि अपनी पहली भारत यात्रा से मिशेल काफी उत्साहित हैंे और वह अपनी बेटियों के साथ वहां दोबारा जाना चाहती हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में भारत की चार दिनों की यात्रा पर आए ओबामा दंपति अपने साथ अपने बच्चों को नहीं लाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+