यूटीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी की निवेशक शिक्षा परियोजना शुरू
एचडीएफसी के एक वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष नितिन राव ने कहा कि उन्हें देश के सबसे पुराने फंड हाउस के साथ साझीदारी करने की खुशी है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में एचडीएफसी बैंक की शाखाएं फैली हुई हैं।
इन शाखाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों के लाखों लोगों को निवेश की शिक्षा दी जाएगी, जिस पर अब तक सिर्फ शहरी लोगों का ही प्रभुत्व रहा है।
यूटीआई का ज्ञान कारवां इस क्षेत्र में जाएगा। एचडीएफसी बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और दक्षिण शाखा बैंकिंग के प्रमुख धीरज रेल्ली ने कारवां को बुधवार को विदा किया।
कारवां 56 दिनों में 7,300 किलोमीटर की यात्रा करेगा। 130 कस्बों और शहरों में निवेश सम्मेलन किए जाएंगे और स्थानीय भाषाओं में लोगों को निवेश के बारे में बताया जाएगा।
यूटीआई सम्पदा प्रबंधन कम्पनी के मुख्य विपणन अधिकारी जयदीप भट्टाचार्य ने कहा कि 'स्वतंत्रता' भारत की वित्तीय स्वतंत्रता की यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications