चीन बेचेगा बुलेट ट्रेन की प्रौद्योगिकी
चीन के रेल मंत्रालय के प्रवक्ता वांग योंगपिंग ने समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स से कहा कि जो भी देश प्रौद्योगिकी खरीदना चाहेंगे, उन्हें यह बेची जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास तेज रफ्तार वाले ट्रेन की आधुनिकतम प्रौद्योगिकी है।
इससे पहले ब्रिटेन के अखबार द संडे टाइम्स में कहा गया था कि चीन निर्मित बुलेट ट्रेन 2025 तक ब्रिटेन में दौड़ने लगेगा।
चीन ने पिछले साल बुलेट ट्रेन शुरू किया है, जिसकी रफ्तार 486 किलोमीटर प्रति घंटा है।
रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी राजदूत ने ब्रिटेन के मंत्री से मिलकर उनसे कहा कि चीन कम कीमत पर तेज रफ्तार वाली ट्रेन उपलब्ध करा सकता है।
ब्रिटेन को 2025 तक लंदन को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए 120 बुलेट ट्रेन की जरूरत है।
सीमेंस, बॉम्बार्डियर और एल्स्टॉम जैसी दूसरे देशों की कम्पनियों से 120 तेज रफ्तार वाली ट्रेन खरीदने के लिए 6.3 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक चीन इससे आधी कीमत पर इसे मुहैया करा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications