दुराचार का आरोपी एम्स चिकित्सक का लाइसेंस रद्द
एम्स के प्रवक्ता वाई.के. गुप्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दुराचार के आरोपी जूनियर डॉक्टर का लाइसेंस मंत्रालय के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया।
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के एक सदस्य ने कहा, "घटनास्थल पर मौजूद सबूतों और जांच के बाद पाया गया कि उस चिकित्सक ने वाकई पीड़ित के साथ दुराचार किया था। उस चिकित्सक की मास्टर्स ऑफ चिरुरजिकल डिग्री का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है और साथ ही उसका प्राइवेट प्रैक्टिस करने सम्बंधी लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।"
पुलिस ने सोमवार को आरोपी चिकित्सक श्रीजय पी. जोसुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस पर मरीज का यौन उत्पीड़न का आरोप है। पीड़ित बालक 18 जनवरी को ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।
उस बालक का 20 जनवरी को ऑपरेशन किया गया था। उसे चार दिन बार छुट्टी मिलनी थी लेकिन 24 जनवरी को बालक के पिता ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की कि उसके बेटे का 23 जनवरी की रात को यौन शोषण किया गया।
शिकायत में कहा गया कि आरोपी चिकित्सक पीड़ित को ड्यूटी रूम में लेकर गया था जबकि वह आईसीयू में भर्ती था। उसी दौरान उसने उसके साथ दुराचार किया। पिता की शिकायत पर एम्स प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications