काहिरा में पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों की भारी कमी
पेट्रोल के साथ-साथ काहिरा में चावल, ब्रेड और बोतलबंद खाद्य सामग्रियों की कमी देखी जा रही है। शहर के खाद्य स्टोर्स के खुले होने के कारण लूट की स्थिति बनती दिख रही है। खाद्य स्टोर चलाने वालों का कहना है कि कर्फ्यू के कारण आवक पर बुरा असर पड़ा है।
बुधवार को काहिरा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पम्प ही खुले रहे। निजी पेट्रोल पम्प मालिकों का कहना है कि उनके पास अब पेट्रोल नहीं रह गया है। उनके मुताबिक बैंकों के बंद होने के कारण वे पेट्रोल खरीदने के लिए जरूरी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
मिस्र के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि घरेलू उपयोग में लाए जाने वाले गैसोलीन का देश में पर्याप्त भंडार है और इस कारण चालकों को इसे लेकर अफरातफरी मचाने की जरूरत नहीं है।
शहर में बैंक, कैफे और रेस्तरां पूरी तरह बंद रहे। खाद्य स्टोर खुले हुए हैं लेकिन उनके पास जरूरी सामग्री नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते कुछ दिनों में ब्रेड की लूट की घटनाओं के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications