कोच्चि इंफोटेक परियोजना पर गतिरोध समाप्त

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के प्रतिनिधि अहमद हुमायुद अल तयर के साथ करीब घंटे भर की बातचीत के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने कहा कि सभी मसले सुलझा लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शाम तक मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जरूरी विवरण बता दिए जाएंगे।

दोनों पक्षों के बीच बैठक में नौ-सूत्री सहमति पर हस्ताक्षर किया गया।

करीब तीन साल पहले परियोजना की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन बिल्डर द्वारा प्रस्तावित 246 एकड़ क्षेत्र के बाहर 12 फीसदी फ्रीहोल्ड अधिकार मांगे जाने पर परियोजना पर काम अवरुद्ध हो गया था।

मामले की जानकारी रखने वालों ने कहा कि सरकार 12 फीसदी फ्रीहोल्ड अधिकार देने पर राजी हो गई है, लेकिन यह 246 एकड़ के अंदर दी जाएगी और यह विशेष आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा होगा।

वार्ता पिछले साल अवरुद्ध हो गई थी और मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर कहा था कि यूएई की कम्पनी स्मार्ट सिटी दुबई जानबूझ कर देरी कर रही है, क्योंकि उसके पास धन की कमी है। साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी कोच्चि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फरीद अब्दुलरहमान को भी पियक्कड़ कहा था।

सरकार ने बाद में केरल मूल के यूएई निवासी कारोबारी एम. ए. यूसुफ अली को यूएई सरकार से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

स्थानीय कांग्रेसी विधायक के. बाबू ने कहा कि वे हालांकि गतिरोध दूर होने से खुश हैं, लेकिन इसमें चार साल की देरी होने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले को तेजी से निपटाती तो इस विशेष आर्थिक क्षेत्र में केरल के युवा अभी काम कर रहे होते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+