2जी स्पेक्ट्रम आवंटन : कब क्या हुआ

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दूसरी पीढ़ी की 2जी दूरसंचार सेवाओं के लिए निजी कम्पनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन में घोटाले के मामले में कथित भूमिका के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता ए. राजा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन महीने पहले इसी मुद्दे पर राजा को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

इस मामले का घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है :

22 अक्टूबर 2009 : केंद्रीय सतर्कता आयोग के एक संदर्भ को आधार बनाकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी मामले में दूरसंचार मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

नवम्बर का पहला सप्ताह, 2010 : 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के अंशों का मीडिया में प्रकाशन। सीएजी ने कहा कि वर्ष 2008 में राजा के कार्यकाल में दोषपूर्ण नीलामी प्रक्रिया अपनाए जाने से राजकोष को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान।

नौ नवम्बर, 2010 : संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), वाम दलों सहित अन्य पार्टियों का संसद में प्रदर्शन। गतिरोध के चलते शीतकालीन सत्र में कोई कामकाज न हो सका।

14 नवम्बर : राजा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। राजा का दावा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया।

16 नवम्बर : 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले पर सीएजी की रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा में पेश।

आठ दिसम्बर : नई दिल्ली स्थित राजा और उनके पूर्व सहयोगियों सिद्धार्थ बेहुरा और आर.के. चंदोलिया के घरों पर सीबीआई छापे। राजा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के घरों और कार्यालयों पर भी सीबीआई के छापे।

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से जुड़े कुछ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के यहां भी छापे। छापों में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद करने का सीबीआई का दावा।

15 दिसम्बर : कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के घरों और कार्यालयों पर सीबीआई के छापे। राडिया से कई दौर में पूछताछ।

24 दिसम्बर : नई दिल्ली में राजा से सीबीआई की पूछताछ।

25 दिसम्बर : राजा से दूसरे दिन भी पूछताछ।

31 जनवरी, 2011 : राजा से दोबारा पूछताछ।

2 फरवरी : राजा, चंदोलिया और बेहुरा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+