सीबीआई ने राजा और सहयोगियों की गिरफ्तारी की घोषणा की

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार शाम द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता व पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और उनके सहयोगियों आर. के चंदोलिया और सिद्धार्थ बेहुरा को गिरफ्तार किए जाने की औपचारिक घोषणा की।

सीबीआई के उप महानिरीक्षक अनुराग ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सीबीआई ने आज राजा, उनके पूर्व सहयोगी व निजी सचिव आर. के. चंदोलिया और पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा को गिरफ्तार किया है। निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर कुछ कम्पनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन किए जाने के मामले की अब तक हुई जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई है।"

उल्लेखनीय है कि 2जी आवंटन में घोटाले का विवाद उठने के बाद राजा ने पिछले साल 14 नवम्बर को इस्तीफा दिया था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में राजा की कथित भूमिका की ओर संकेत किया था और कहा था इसकी वजह से सरकार 1.76 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

वर्ष 2008 में कुछ नई कम्पनियों को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन किया गया था जिसमें कथित रूप से निर्धारित प्रक्रिया और मानदंडों की अनदेखी की बात कही गई थी। राजा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर बाजार दर से कम कीमत पर स्पेक्ट्रम का आवंटन किया। इस मसले पर विपक्ष की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग के मुद्दे पर संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था और कोई सुचारू कार्य नहीं हो पाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+