छत्तीसगढ़ में सलवा जुडूम नेता की हत्या
पुलिस ने बताया कि यह घटना बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में स्थित एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैम्प के करीब की है। यह स्थान राजधानी रायपुर से 420 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "माओवादियों ने सलवा जुडूम नेता नोहर सिंह पर जंगल में गोली चला दी। जब वह गिर गए तब माओवादियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"
सिंह राज्य के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications