ब्राजील में भूस्खलन से मृतकों की संख्या 860 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरेना क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ आई हुई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक इस त्रासदी के कारण मरने वालों की संख्या नोवा फ्रीब्यूरो में 416, टेरोसोपोलिस में 346, पेट्रोपोलिस शहर में 71 और सुमिदौरो में 21 तक पहुंच गई है।
इसके अलावा साओ जोस डो वाले डो रियो प्रेटा में चार और बॉम जार्दिम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
रियो डी जनेरियो प्रांत के एटॉर्नी जनरल कार्यालय के अनुसार इसके अलावा भूस्खलन की वजह अन्य 429 लोगों री मौत हुई, जिनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications