सोनिया का रायबरेली दौरा गुरुवार से
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष दौरे के पहले दिन लालगंज कस्बे में एक सामुदायिक केंद्र और डलमऊ में एक अतिथिगृह का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह जवाहर नवोदय विद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की नींव रखेंगी।
सिंह के मुताबिक दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों से मिल सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications