पुलिसकर्मियों के अपहरण मामले में 1 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जमुई जिले के चन्द्रमांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर छापा मारकर पृथ्वीराज हेम्ब्रम उर्फ पौलुस हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पौलुस पर नक्सलियों की मदद करने का आरोप है।
पौलुस ने पिछले विधानसभा चुनाव में चकाई विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने पिछले वर्ष कजरा थाना क्षेत्र में चार पुलिसकर्मियों को अगवा कर एक की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications