रूस का अपने उपग्रह से सम्पर्क टूटा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल अलेक्जेई जोलोतुखिन ने कहा कि जियो-आईके-2 उपग्रह से कुछ समय से सम्पर्क स्थापित नहीं किया जा सका है।
समाचार एजेंसी 'एंटरफैक्स' ने जोलोतुखिन के हवाले से कहा है, "हम उपग्रह के कक्ष का पता लगाने और उससे सम्पर्क स्थापित करने के लिए सभी उपाय कर रहे है।"
अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उपग्रह निगरानी प्रणाली के दायरे से भी गायब है।
इससे पहले मंगलवार को अंतरिक्ष बल ने घोषणा की थी कि उसने जियो-आईके-2 उपग्रह को रोकोट रॉकेट के जरिये सफलता पूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications