आर्सेलर मित्तल और सहयोगी कम्पनी ने बैफिनलैंड में हिस्सेदारी बढ़ाई
बैफिनलैंड के अधिग्रहण के लिए पिछले कुछ महीनों से चल रही आपसी प्रतिद्वंद्विता छोड़कर आर्सेलर मित्तल और नूनावत आयरन ने टोरंटो स्थित कम्पनी के अधिग्रहण के लिए 1.50 डॉलर प्रति शेयर की कीमत के आधार पर संयुक्त बोली लगाई थी।
पिछले सप्ताह 59 करोड़ डॉलर का सौदा सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद दोनों कम्पनियां बैफिनलैंड की संयुक्त मालिक बन गईं। इस कम्पनी में आर्सेलर मित्तल की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और नूनावत की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है।
अधिग्रहण के जरिए कम्पनी के करीब 60 प्रतिशत शेयरों को खरीद चुकी इन कम्पनियों ने बाकी शेयर खरीदने के लिए चार फरवरी तक के लिए 1.50 डॉलर प्रति शेयर की कीमत का प्रस्ताव दिया है।
मंगलवार को की गई अतिरिक्त शेयरों की खरीद की घोषणा से बैफिनलैंड में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications