सरकारी डॉक्टर ने की आत्महत्या
सीतापुर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर आशीष रजानी (28) ने शहर के बट्सगंज स्थित आवास में मंगलवार देर शाम पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
सीतापुर के कोतवाली शहर प्रभारी आर.पी.शाही ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आशीष लखनऊ का रहने वाला था और एक दिन पहले उसकी मंगनी हुई थी। मंगलवार सुबह ही वह काम पर लौटा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है किन कारणों से उसने इतना बड़ा कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर आशीष के आवास पर गए तो उन्होंने उसे पंखे से लटकते हुए पाया।
जिला अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आशीष ने मंगलवार को घर पर फोन करके परिजनों को धमकी दी थी कि वह जल्द ही आत्महत्या कर लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications