गूगल, ट्विटर ने मिस्रवासियों को मौखिक ट्वीट की सुविधा दी
इस सेवा के तहत लोग तीन अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों (+16504194196 या +390662207294 या 97316199855) पर मौखिक संदेश भेजे जा सकते हैं। इस सेवा में प्राप्त मौखिक संदेशों को तत्काल ट्वीट कर दिया जाता है।
गूगल के मुताबिक इस सेवा के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं पड़ती। लोग इन्हें प्रेषित करने वाले मोबाइल का नम्बर डायल करके या ट्विटर डॉट कॉम/स्पीक टू ट्वीट पर सुन सकते हैं।
गूगल के कर्मचारी उज्जवल सिंह ने अपने ब्लॉग में लिखा, "हमें उम्मीद है कि इस समय कठिन समय से गुजर रहे मिस्र के लोगों को एक दूसरे के संपर्क में रहने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications