महिला पत्रकार पर भड़कीं ममता
पत्रकार ने बनर्जी से वामपंथी दलों द्वारा लगाए जा रहे उस आरोप पर सवाल पूछा था जिसमें कहा गया है कि रेलवे विज्ञापनों में पैसे का अपव्यय कर रहा है। यह सवाल पूछते ही बनर्जी भड़क गइर्ं और उन्होंने पलटकर कहा, "पहले आप मुझे यह बताइए कि आप किस मीडिया हाऊस से हैं।"
रेल मंत्री ने कहा, "आपने कल यह सवाल क्यों नहीं उठाया जब आपके मीडिया के मित्र मिदनापुर में पीटे गए थे? उन्होंने (वामपंथी) क्या किया। आप यह नहीं बताएंगी।"
बनर्जी ने कहा, "हमने जो परियोजना घोषित की है उसमें यह सब खर्च शामिल हैं। हर परियोजना और उसका खर्च रेलवे बजट में शामिल है। कृपया जांच करें।"
उन्होंने कहा, "मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र न बनें। उन्होंने जो कहा है कृप्या उसकी जांच करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications