गोवा के नशीले पदार्थो की तस्करी मामला सीबीआई के हवाले
नाइक का पुत्र भी कथित रूप से इस धंधे से जुड़ा है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर काफी दबाव बनाय जाने के बाद नायक ने यह घोषणा विधानसभा में की।
नाइक ने कहा, "मैंने नशीले पदार्थो की जांच का मामला सीबीआई को सौंप दिया है। आप मुझसे अब और क्या ज्यादा कराना चाहते हैं? सीबीआई इस मामले की जांच करेगी।"
ज्ञात हो कि विपक्ष, मीडिया और फियोना मैकोन सहित दो विदेशी नागरिकों ने नाइक के पुत्र रॉय पर आरोप लगाया है कि उसका गोवा के नशीले पदार्थो के तस्करों के साथ सम्पर्क है।
फियोना ब्रिटेन की किशोरी स्कारलेट की मां है। वर्ष 2008 में दो व्यक्तियों द्वारा स्कारलेट का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसे समुद्र तट के झोपड़ी में मरने के लिए छोड़ गिया था।
उल्लेखनीय है कि नशीले पदार्थो के कारोबार में संलिप्तता के चलते पुलिस के आठ अधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया।
यह भी आरोप है कि नशीले पदार्थो के तस्कर गोवा में पुलिस, राजनीतिज्ञों और नशीले पदार्थो के तस्करों के बीच गठजोड़ का पर्दाफाश करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को तंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications