शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 68 अंक ऊपर (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 194.69 अंकों की तेजी के साथ 18,216.91 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,306.00 के ऊपरी और 18,042.61 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (3.93), आरआईएल (2.88 फीसदी), डलएलएफ (2.85 फीसदी), भारती एयरटेल (2.75 फीसदी) और टीसीएस (2.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में हीरो होंडा (5.27 फीसदी), भेल (2.69 फीसदी), एनटीपीसी (2.65 फीसदी), बजाज ऑटो (2.30 फीसदी) और एचडीएफसी (2.22 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.35 अंकों की तेजी के साथ 5469.55 पर खुला। निफ्टी ने 5490.60 के ऊपरी और 5415.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में मामूली गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में मामूली तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 1.93 अंक की गिरावट के साथ 6,754.20 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 6.66 अंक की तेजी के साथ 8,362.41 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रिण्ल्टी (2.40 फीसदी), तेल एवं गैस (1.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.09 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.90 फीसदी) और धातु (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में बिजली (1.34 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (0.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.32 फीसदी), बैंकिंग (0.17 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियां (0.13 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1421 शेयरों में तेजी और 1382 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 176 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+