पश्चिम बंगाल में माकपा समर्थक की हत्या
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नक्सलियों का एक समूह बरिया सोरेन को उसके गांव से बाहर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीन त्रिपाठी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमें सपधारा गांव के रहने वाले सोरेन का शव बरामद होने की जानकारी मिली है।"
उन्होंने बताया, "सोरेन माकपा समर्थक था। हमें समझते है कि इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications